Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जैनामोड़ में विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय जैनामोड़ में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बोकारो जिला कमेटी द्वारा सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन ने किया एवं संचालन एसटी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद टूडू ने किया। कार्यक्रम के दौरान संथाल आदिवासी समाज के मांझी बाबा, नायके बाबा, जोग मांझी को धोती, गमछा अंग वस्त्र के रूप में देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र के सभी आदिवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासियों का नाता प्राकृतिक धरोहर जल, जंगल, जमीन और पेड़ पौधे से जुड़ा है, राज्य की हेमंत सरकार इनके विकास के लिए गंभीर नहीं है आदिवासियों का विकास भाजपा से ही संभव है।

वही एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन ने कहा की सूबे के हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासी का स्थिति बद से बदतर होते जा रही है, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से फेल है। आनेवले समय मे भाजपा ही आदिवासियों को उनके हक व अधिकार को देने का काम करेगी। वही भाजपा जिला मंत्री जय नारायण मरांडी ने कहा आदिवासी समाज में जोग मांझी, नायके, निस्वार्थ भाव से समाज का सेवा करते हैं सरकार द्वारा इनके मानदेय का व्यवस्था होनी चाहिए।

एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सोरेन ने कहा भाजपा नित रघुवर सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों का सम्मान मिला तथा राज्य विकास की ओर अग्रसर था। मांझी नायके सम्मान समारोह में जरीडीह प्रखंड के विभिन्न गांव से दुर्गा मुर्मू मांझी बाबा, भंतु मुर्म नायके बाबा, वासु हेमराम जोग मांझी, खुटरी से सोनाराम किस्कू मांझी बाबा, प्रेम प्रकाश सोरेन मांझी नायके, हरिराम हेमरम मांझी बाबा, मझलाडीह से सीताराम हेंब्रम नाइके बाबा, टार वालीडीह से हेमचंद मुर्मू मांझी बाबा, सुखदेव मुर्मू मांझी बाबा, भुनेश्वर मुर्मू जोग मांझी, शिव मरांडी मांझी नायके, टाड मोहनपुर से राजकिशोर सोरेन जोग मांझी, सियारी से धनेश्वर टूडू को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित लाल सिंह, लालचंद मराणडी, बालेश्वर मुर्मू, नंदकिशोर किस्कू, विनोद मुर्मू, दरबारी हेमरम, लक्ष्मण हांसदा, ज्योति लाल सोरेन, विक्की लोहरा, गणेश प्रसाद सोरेन, नंदकिशोर किस्कू, शिब कुमार सौरेन, मनासा मराणडी, जगतपति सिंह, शंकर रजक, अरविंद ठाकुर, शेखर सिंह, सतीश राय, राजेंद्र महतो, सुनील सिंह, बैजनाथ नायक, राजेश सिंह, दिनेश महतो, अशोक टुडू, मोतीलाल मुर्मू सहित सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!