
संवाददाता : विजय कुमार साव
गोमिया/बोकारो : गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया प्रखंड में दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनने पर महेश महतो ने खुशी जाहिर की की। महेश महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आजसू पार्टी द्वारा उन्हें दूसरी बार यह पदभार मिला है और पहले की भांति अपनी उत्तरदायित्व को निभाएंगे इससे पहले गोमिया में आजसू पार्टी एक उपचुनाव, एक लोकसभा चुनाव एवं एक विधानसभा चुनाव में उन्होंने मेहनत कर लोगों को एकजुट करते हुए चुनाव में बेहतर परिणाम भी पार्टी को दिलवाया। उन्होंने कहा कि गोमिया प्रखंड में उनके द्वारा किए गए मेहनत पर विश्वास कर आजसू पार्टी ने दूसरी बार उन्हें प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस विश्वास को बेहतर ढंग से निभाएंगे और एक नई ऊर्जा के साथ फिर से पार्टी को एक नई दिशा की ओर ले कर जाएगें।
उन्होंने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो, केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं पार्टी के सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।