Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो/जैनामोड़ : झारखंड दिव्यांग ट्रस्ट ने एक सादे समारोह में अपने जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियो की नियुक्ति की। इस दौरान सभी दिव्यांगों ने सर्व सम्मति से जैनामोड़ के वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता अशोक कुमार मंडल को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। वही जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो को बनाया गया। समारोह के दौरान नवमनोनित जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जिला स्तर पर दिव्यांगों की आवाज बन कर उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व बोकारो जिला के सभी दिव्यांगों को सरकार की सभी योजनाओ का लाभ दिलवाने का काम करूंगा।

समारोह में प्रसादी महतो, मुकेश कुमार, कृति चंद्र महतो, कुंती देवी, शंकर प्रसाद महतो, अलाउद्दीन अंसारी, निभाया चंद्र मंडल, आतु देवी, श्रीकांत दास, मनोहर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास, राजेश कुमार मंडल, मधुसुदन ठाकुर, सोनी कुमारी, मधुसूदन गोसाईं, भीम प्रसाद जयसवाल, शिला कुमारी, अनिता कुमारी, मंटु कुमार, नेहा कुमारी, वाला देसी, उषा कुमारी, अजय महतो, पुनम कुमारी, दीपक चटर्जी, विकास कुमार सहित सभी दिव्यांग सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!