Live Dastak

संवददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो/जरीडीह : आजसू पार्टी केंद्र समिति के द्वारा जरीडीह प्रखंड प्रभारी अमरदीप महाराज के उपस्थिति में आजसू जरीडीह प्रखंड कमिटी अध्यक्ष अरुण कुमार महतो एवं प्रखंड सचिव बासुदेव कुमार लहेरी को मनोनीत किया गया। बतादे की आजसू पार्टी केंद्र समिति एवं आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। जिसको लेकर जिलास्तर पर प्रखंडवार चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की गई थी।

जिसके तहत बीते 15 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेंलन में जरीडीह प्रखंड कमिटी में अध्यक्ष व सचिव पद पर दावेदारी विवादित होने के कारण सूची केंद्र समिति के पास भेजी गई थी।

आजसू पार्टी केंद्रीय समिति के द्वारा अरुण कुमार महतो को प्रखंड अध्यक्ष व बासुदेव कुमार लहेरी को सचिव बनाये जाने पर केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, प्रभारी अमरदीप महाराज, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, पूर्व सचिव अमरलाल महतो, रंजीत बरनवाल, शिक्षाविद हिमांशु महतो, बिनोद कश्यप, रंजीत कुमार दास सहित सभी वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!