
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
कसमार/बोकारों : आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिला के प्रखंडवार सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन करना तय हुआ था जिसके लिए सभी प्रखंड में प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गई थी। कसमार प्रखंड से प्रखंड प्रभारी के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह को बनाया गया था जिसके द्वारा पार्टी के प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन 15 जुलाई को किया जाना था परन्तु कुछ पद में आपसी समन्वय नहीं बन पाने के कारन केंद्रीय समिति को पास भेजा गया था। जहाँ आजसू सुप्रीमो के द्वारा सहमंती मिलने के बाद कसमार प्रखंड कमिटी की घोषणा चुनाव प्रभारी काशीनाथ सिंह ने की।
जिसमे प्रखंड अध्यक्ष के पद पर महेन्द्र नाथ महतो, सचिव में उमेश कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष में कमल किशोर कपरदार, उपाध्यक्ष में राजेश महतो, महेश प्रसाद सिंह, जब्बार अंसारी, संजय जायसवाल, मधु झा, सह सचिव में सोहन सिंह, विनोद सिंह, राहुल मुखर्जी, कोषाध्यक्ष में शिशुपाल महतो, संगठन मंत्री में मनोज महतो, प्रवक्ता में विनोद महतो (कुशवाहा), मीडिया प्रभारी में ईश्वर चंद्र महतो, बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष में राजेश महतो, सचिव में लक्ष्मण महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष में मंजू देवी, सचिव में रीना देवी, छात्र संघ अध्यक्ष मेंं शुभम झा, सचिव में गोपाल महतो, अनुसूचित जाती अध्यक्ष में संतोष राम कालिंदी, सचिव में ईश्वर रजक, अनुसूचित जन जाती अध्यक्ष में ब्रजेश मुर्मू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष में दिलीप महतो, सचिव में प्रमोद महतो (कुशवाहा), अल्पसंख्यक अध्यक्ष में मोo साजिद अंसारी, सचिव में अरसद अंसारी को मनोनीत किया गया। इस दौरान चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाये देकर के सबो के उज्वल भविष्य की कामना की।