
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग के नवमनोनित जिला प्रभारी संजय अग्रवाल व प्रखंड महासचिव विक्रम सिंह का सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बोकारो जिला में जिला अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में संगठन को काफी बल मिला है जिला में सभी प्रखंडों में सहकारिता विभाग के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का कार्य कर रही है। वही जिला अध्यक्ष निवास कुमार ने कहा कि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बबलू शुक्ला व वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन से पूरे बोकारो जिला में सहकारिता विभाग से कार्यकर्ताओ की संख्या दिन व दिन बढ़ रही है। प्रदेश नेतृत्व में बोकारो जिला में सरकार की सहकारिता सम्बंधित योजनाओ को लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। वही विभाग के नवमनोनित जिला प्रभारी संजय अग्रवाल ने कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बबलू शुक्ला, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का आभार जताते हुए दिए हुए जिम्मेवारी का ईमानदारी व मेहनत के साथ निर्वहन कर पार्टी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।
स्वागत के मौके पर नरेश गोसाई, विकाश प्रमाणिक, प्रखंड सचिव हरिपद साव, ललिता देवी, रामकिसुन सिंह, राजू सिंह, मनोज हंसदा, पंचायत पदाधिकारी गोपाल रजवार, शतिष मंडल, सुसागर टुडू, उमेश सोरेन, कृष्णा मुर्मू, सुभाष कुमार, शंकर मांझी, रवि मंडल, माणिक चंद्र मंडल, मंटू मंडल, रंजीत कुमार दसोन्दी, माणिक दास, सुखदेव मांझी, माणिक चंद्र दास, अजय महली, राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार, सेमन्त सोरेन, महावीर महतो, बिसनु भगवान, निकी देवी, रेणुका देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी जानकी देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।