Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत गायछन्दा पंचायत के तिरो मोड़ में रविवार को जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार केंद्र के मोदी सरकार के विरोध जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि पूरे देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ जाने से मजदूर, किसान सहित सभी वर्ग के लोग त्रस्त है। कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाए गए सरकारी संस्थाओं व प्रतिष्ठानों को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निजीकरण किया जा रहा है जिस कारण देश मे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस के दाम बढ़ जाने से लोग परेशान है। जो केंद्र सरकाए की विफलता को दर्शाता है। जिसके तहत आज कोंग्रेस कमिटी के द्वारा आमजनो को केंद्र सरकार की नाकामीयो को लेकर जनजागरण अभियान के द्वारा जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रखंड महासचिव महादेव रवानी, भोला गोसाईं,  वकील अंसारी, छुटकू महतो, राहुल रवानी, विकास रवानी, राजेश कुमार सिंह, इमरान अंसारी सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!