
संवाददाता : विजय कुमार साव
गोमिया/बोकारो : गोमियां विधानसभा में गोमिया प्रखंड आजसू पार्टी के कमेटी का विस्तार 27 जुलाई मंगलवार को किया गया। जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस मां गायत्री गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रिय प्रवक्ता बबलू तिवारी, प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो एवं केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा के मौजूदगी में आजसू पार्टी की प्रखंड कमेटी की घोषणा की गई।
इस दौरान प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो ने जानकारी देते हुए कहा बीते 15 जुलाई को गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक आहूत की गई थी इस बैठक में बहुत सारे आवेदन भी आए हुए थे सर्वसम्मति से निर्णय ना होने पर अंतिम निर्णय केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश पर गोमिया प्रखंड कमेटी पर निर्णय लिया गया। इसमें सभी को ध्यान में रखते हुए पार्टी में स्थान देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए कहा गया।
गोमिया आजसू पार्टी में अध्यक्ष पद पर महेश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष में मिथुन चंद्रवंशी एवं अकेश्वर महतो, सचिव पद में मिनहाज अंसारी, संगठन सचिव में रजनीश प्रसाद, प्रवक्ता के पद पर योगेश यादव, बबन सिंह, रोहित पटेल, उपाध्यक्ष पद पर गौतम महतो, राजेंद्र साव, उमेश महतो, अनिल कुमार महतो को मुख्य रूप से चुना गया। छात्र मोर्चा अध्यक्ष में महुआ टांड़ के त्रिदेव कुमार, सौरभ कुमार को युवा मोर्चा अध्यक्ष, कला संस्कृति में अध्यक्ष रवि किशन मांझी, मजदूर संघ अध्यक्ष महेश कुमार महतो, किसान मोर्चा पर तीरथ नाथ, मोहन रविदास, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रवि केवट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दशरथ हेंब्रम, सचिव विनोद कुमार मुर्मू , खेल अध्यक्ष शिबू प्रजापति सहित कई लोगों को पार्टी में मौका दिया गया।