
संवाददाता : समर साह
चक्रधरपुर : चक्रवाती तूफान जवाद के कारण
रविवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण पश्चिमी सिंहभूम जिला के लोग अस्त व्यस्त हो गए। बारिश के कारण रोजाना कमाने खाने वालों के साथ साथ किसानों की परेशानी बढ़ गई। शनिवार से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। रविवार दिन के लगभग तीन बजे ठंडी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। चक्रवाती तूफान को लेकर शुरू हुई बारिश के कारण किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है की अगर दो तीन दिनों तक बारिश हुई तो खेत खलिहान में काट कर रखे गए धान के फसल बर्बाद हो जाएंगे। रविवार को बारिश होने के बाद किसान अपने फसलों को बारिश की पानी से बचाने में जुट गए। वहीं बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई हैं। लोगों को जगह जगह अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचते हुए देखा गया। रविवार को पश्चिमी सिंहभूम के सभी जिलों में बारिश हुई।