Live Dastak

बोकारो : झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक विस्तार को लेकर शनिवार को जैनामोड़ स्थित बिरसा सामुदायिक भवन में पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार व बोकारो जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने लगातार दूसरी बार निर्विरोध जीत हासिल कर दूसरी बार बोकारो के जिला अध्यक्ष बने। निर्विरोध चुने गए जिला अध्यक्ष को पार्टी के सदस्यों ने माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह ने नवमनोनित जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी संगठनात्मक विस्तार को लेकर कार्यक्रम चला रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो के पार्टी हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्होंने दुसरी बार भी निर्विरोध जीत हासिल की हैं इन्होंने पूरे जिम्मेवारी व इमानदारी के साथ अपने कर्तव्य को निर्वाहन किया है। वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रदीप महतों ने पार्टी के दिशा निर्देश एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हमेशा कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधते हुए सभी के सहयोग से पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुबारक अंसारी, आरके पटेल, युवा प्रदेश महासचिव चंद्र भूषण सिंह,  महानगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश रजवार, राजा पांडे, राज किशोर सिंह, गोपाल कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी राय ,सचिव रघुनाथ महतो, मनोज कुमार सिंह, नूर आलम, बालेश्वर प्रसाद, शिव कुमार पंडित, प्रखंड से धर्मेंद्र कुमार महतो, श्यामसुंदर प्रजापति, सुरेश कुमार मुर्मू, कैलाश महतो,  ब्रह्मदेव दास, महेश कुमार, पंचमी देवी, मधुमिता देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मी देवी, अंबुज महतो, करण महतो, निरंजन दास  सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!