
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के नवमनोनित बीस सुत्री अध्यक्ष महादेव रवानी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सदस्य अकबर अंसारी, मुरलीधर साव का शुक्रवार को पथुरिया मस्जिद के सामने पंसस सह कांग्रेस कमिटी प्रखंड सचिव वकील अंसारी व गायछन्दा मदरसा के सामने अयूब अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जरीडीह कांग्रेस कमिटी कार्यकर्ताओ ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान नवमनोनित बीस सुत्री अध्यक्ष महादेव रवानी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सदस्य अकबर अंसारी व मुरलीधर साव ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह एवं झामुमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी का आभार जताया। इस दौरान नवमनोनित बीस सुत्री अध्यक्ष महादेव रवानी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में आमजनो को सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओ का लाभ दिलवाना मेरी पहली प्रार्थमिकता होगी।
वही जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सुत्री उपाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओ से जोड़कर लाभ दिलाने का काम करूंगा। वही जरीडीह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सुत्री सदस्य अकबर अंसारी ने प्रखंड क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक घर घर जाकर सरकार की योजनाओ से जोड़ने का काम करने की बात कही।
मौके पर छुटु महतो, नवीजन अंसारी, भोला गोसाई, इमरान अंसारी, महादेव टुडू, लक्ष्मी सिंह, गोलबाबू अंसारी, आनंद सोरेन, ताजुद्दीन अंसारी, हाफिजुद्दीन अंसारी, रीतबरन टुडू, मकुंद चौधरी, हादु अंसारी, मनोज कुमार सोरेन, रहमुत्तला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।