Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित झारखंड होटल में जनहित क्रांति मोर्चा की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा उर्फ मस्तान मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भुनेश्वर सिंह ने किया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से नंद किशोर महतो को जनहित क्रांति मोर्चा का जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर पूरे प्रखंड में संगठन के विस्तार की जिम्मेवारी दी गई। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा उर्फ मस्तान मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर जिला के सभी प्रखंड के साथ साथ पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। वही जिला महामंत्री भुनेश्वर सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य आमजनों की विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओ का समाधान करना हैं। हमसभी को संगठन के बैनर तले बाल कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरूतियो का निराकरण, वृद्धा व विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की सरकार की योजनाओं के द्वारा आमजनों को लाभ दिलवाना है। जिसके लिए सभी जिला पदाधिकारियों को अपने पद के अनुसार जिम्मेवारी पूर्वक काम करने की जरूरत हैं। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने बोकारो जिले के सभी प्रखंड में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा किये।

बैठक के मौके पर राम स्वरूप मिश्रा, असिमुददीन अंसारी सुरेश सिंह, मुनेजा खातून, रीता देवी, जहाना खातून, मदन कुमार, टीडी सिंह, सोनम देवी, शांति देवी, पुतुल देवी, सोना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, मंजू गोराई, ममता देवी, योगिता देवी, कंचन देवी, उषा देवी, सूरज कुमार, नीभा देवी, हरी महतो, अनिता देवी, मिना देवी, यशोदा देवी सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!