Live Dastak

बोकारो : जैनामोड़ फोरलेन चौक स्थित भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का रांची से डुमरी जाने के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर संग कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। बतादे की 5 सितंबर को डुमरी उपचुनाव होना तय है जिसमें एनडीए के प्रत्याशी यशोदा देवी को भारी मतों से विजय बनाने हेतु एक जनसभा का आयोजन स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में किया गया था जिसमे शामिल होने के क्रम में जैनामोड़ फोरलेन चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि डुमरी में एनडीए रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर झारखंड के इस ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, सुभाष महतो, जय नारायण मराण्डी, विक्रम गोस्वामी, मनोज ठाकुर, जगतपती सिंह, जयदेव राय, मुकुल ओझा, सतीश राय, गौर रजवार, अंबिका खवास, दिलीप चौबे, सुमित जायसवाल, लक्ष्मण नायक, पंचानंद महतो, विभूति महतो, विनोद कुमार, सुनील मंडल, उत्तम मिश्रा अनिल मुर्मू, बालेश्वर मुर्मू, जितेंद्र मुर्मू, गजेंद्र बेसरा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!