Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो/जरीडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के बिरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष सह ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ के विभिन्न पेट्रोल पम्पों के समीप केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर देश की गरीब जनता की कमर तोड़ दी हैं। आम आदमी के घर का बजट गड़बड़ाया हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थों में दाम बढ़ने से रोजमर्रा की सभी चीजो के दाम बढ़ गई जिससे लोग परेशान है केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर देश के युवाओं को ठगने का काम किया है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द पेट्रोलियम पदार्थों के दामो में बढ़ोतरी को वापस ले, केंद्र सरकार जबतक पेट्रोलियम पदार्थों के दामो को कम नही करती है तबतक कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आंदोलन व प्रदर्शन करता रहेगा।

कार्यक्रम में जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सुबोध कुमार मिश्रा, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रामविलास प्रजापति, अकबर अंसारी, निवास कुमार, नवीन कुमार मिश्रा, मुरलीधर साव, सदानंद चटर्जी, भीम दास, मनोज दास, संजय महली, देव कुमार जायसवाल, अविनाश माधव, बलराम तिवारी, मो.इकबाल अहमद, भोला लहेरी, छुटु महतो, श्रीपद साहु, विशाल रवानी, राहुल रवानी, सोनु, रतन साव, सैनूल सौदागर, निरंजन सिंह, माणिक दास, मोनु, मुनी लाल रजवार, अदालत गोसाईं सहित सभी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!