
Breaking News
संवाददाता : कृष्णा दता
जरीडीह/बोकारो : जरीडीह थाना क्षेत्र जैनामोड़ फोरलेन में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव शनिवार लावारिस हालत में मिला। मौके पर जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई थी।
वही जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने अनुसंधान के बाद ही कुछ बताने की बात कही। बतादे की कुछ दिनों पूर्व वृद्ध महिला विच्छुब्ध अवस्था में जैनामोड़ क्षेत्र में घूम रही थी। बरामद अज्ञात शव किसी 50 वर्षीय महिला की बताई जाती है।