Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जरीडीह प्रखंड स्थित जैनामोड़ भाजपा आवासीय कार्यालय में शनिवार को जिला मंत्री सुभाष चन्द्र महतो के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरीडीह प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिये। कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों पर चलने का कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी विचारों से प्रेरित होकर नमन किया।

कार्यक्रम के मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला कार्यसमित्ति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर, भाजपा नेत्री टीना सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री आनंद मुर्मू, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद टुडू, जगदीश केवट, विक्रम गोस्वामी, हीरालाल महतो, मेघनाथ गोसाई, पंचू महतो सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!