Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत गांगजोरी पंचायत के पदना टांड़ में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कमिटी के द्वारा शाहिद रतन तुरी का 40 वां शहादत दिवस कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी ने शामिल होकर शाहिद रतन तुरी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिये। साथ ही शाहिद रतन तुरी के पत्नी खड्री देवी को सोल और साड़ी देकर सम्मानित किया। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी ने कहा कि शाहिद रतन तुरी के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने महाजनी प्रथा के विरोध लगातार कई वर्षों तक आंदोलन करके महाजनी प्रथा को खत्म किया है। उनके बलिदान को हमसभी झामुमो कार्यकर्ता शत शत नमन करते हैं।

मौके पर जरीडीह प्रमुख बाबूचंद सोरेन, केन्द्रीय सदस्य रामा मांझी, प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, शंकर मरांडी, अजय किस्कू, दिनेश मरांडी, मनिक महतो, बाबूलाल, अशोक मुर्मू, मदन तुरी, फलेश्वर मरांडी, सुबोध कुमार, सुरेश किस्कू, प्रदीप, दिनेश, सहित झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!