
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन गुरुवार को टाडबालीडीह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोमर मुंडा एवं संचालन ठाकुर प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडो के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ ने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार से झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू को बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोहन मुर्मू सदैव पार्टी की मजबूती को लेकर प्रखंड से जिला स्तर तक पार्टी को सीचने का काम किया।
अगर राज्य सरकार झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू को बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाते है तो पूरे जिला में पार्टी की गरिमा के साथ – साथ सुदूर गांवो मे रहने वाले ग्रामीणो तक इसका लाभ पहुंचेगा। इनके देख रेख मे सभी जाति धर्म के लोगो तक सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओ का लाभ पहुंचाने का काम करेगे। इस दौरान मोहन मुर्मू ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार अगर मुझे जिम्मेवारी देती है तो निष्ठा पूर्वक दिसोम गुरु शिबू सोरेन के नक्शे कदम पर चलकर पूरे जिला में झामुमो पार्टी को मजबूती देकर आदिवासियों तक सरकार की हर महत्वपूर्ण योजनाओ को लेकर क्षेत्र का विकास करने का कार्य करूँगा।
मौके पर जिला सचिव अमित सोरेन, संयुक्त सचिव रामविलास टूडू ,युवा नेता सरजू मिश्रा, अतुल रजवार, किशोर सिंह ,प्रेम केवट ,बलवंत यादव, जफर इमाम, मोहन महतो, रिंकू चौरसिया, ज्योति लाल सोरेन, मणिलाल मांझी, दुर्गा रजवार, महेश्वर मुर्मू ,सोहन मुर्मू ,तुलसी मरांडी, संतोष महतो, बलराम हेंब्रहम, राजा राजा, राम मांझी, किन्नू राम महतो, मणिलाल मांझी, रिंकू सिंह, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।