
कृष्णा दत्ता, Live दस्तक झारखंड
बोकारो डेस्क : झारखंड के 24 जिला का पैदल भ्रमण कर 15 महीने बाद घर वापस लौटने पर चंदन साव का टांड़मोहनपुर में परिजनों एवं ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। बतादे की झारखंड की मिली जुली संस्कृति को समझने व झारखंड के रहनेवालों के जीवन स्तर को जानने के मकसद से चंदन साव 15 माह पहले एक पिट्ठू बैग व तिरंगा झंडा के साथ पैदल घर से निकला था। युवक चंदन साव जरीडीह प्रखंड के टांड़मोहनपुर का रहने वाला है जो 18 दिसम्बर 2022 को जैनामोड के टांड़मोहनपुर से संपूर्ण झारखंड की पैदल यात्रा पर निकल पड़ा था।
उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान झारखंड के सभी जिलों के धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल तथा वहां के रहने वाले लोगों के रहन-सहन का अध्ययन किया और काफी बारीकी से झारखंड को समझने व यहां की संस्कृति के बारे में जानने का प्रयास किया। वही चंदन साव के 15 माह बाद सकुशल घर लौटने की खुशी में परिजनों ने जैनामोड़ के सभी मंदिरों में बाजे गाजे के साथ पैदल पहुंचकर पूजा अर्चना कर सभी के साथ अपने अनुभव को साझा किया।