
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़ मोहनपुर पंचायत स्थित लहेरी समाज भवन में रविवार को बोकारो जिला लहेरी समाज के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की जिसकी अध्यक्षता समाज के बुद्धिजीवी कैलाश लहेरी व संचालन बासुदेव लहेरी ने किया। बैठक के दौरान समाज के लोगो ने बोकारो जिला लहेरी समाज कमिटी का पुनर्गठन किया। जिसमे सर्वसम्मति से बोकारो जिला अध्यक्ष पद पर चाँदु लहेरी, कार्यकारी अध्यक्ष भोला कुमार लहेरी, उपाध्यक्ष रथु लहेरी व बासुदेव लहेरी, सचिव सुरेश प्रसाद लहेरी(बप्पी), कोषाध्यक्ष रघुनाथ लहेरी, संगठन मंत्री शंकर लहेरी, प्रवक्ता राहुल कुमार लहेरी, कार्यकारिणी सदस्य में बबलू कुमार लहेरी, धर्मेंद्र लहेरी, पप्पू लहेरी, गणेश लहेरी, रामनाथ लहेरी, मनोज लहेरी, राजेंद्र प्रसाद लहेरी, संजय लहेरी, मुकेश लहेरी, पवन कुमार लहेरी, रविंद्र लहेरी, सूरज लहेरी, अनूप लहेरी, अभिषेक लहेरी, बैजनाथ लहेरी, राजेश लहेरी, सूरज कुमार, सुजीत लहेरी को मनोनीत किया गया।
वही लहेरी समाज के द्वारा बोकारो जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर चाँदु लहेरी ने समाज के लोगो का आभार जताया। व उनके भरोसे ओर विश्वास पर खरा उतरकर समाज को हर स्तर पर आगे बढ़ाने की बात कही। मौके पर समाज के बुद्धिजीवी प्रेम लहेरी, गणपत लहेरी, श्यामपद लहेरी, अर्जुन लहेरी, शंकर लहेरी, परमेश्वर लहेरी, दुर्गा लहेरी, अनिल लहेरी सहित लहेरी समाज के सदस्य शामिल रहे।