
Weather Alert
रांची : चक्रवाती तुफान गुलाब का प्रभाव झारखंड में देर रात से शुरू हो जाएगा। देर रात से झारखंड में तेज बारिश शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के फोरकॉस्ट अफसर अभिषेक आनंद ने बताया कि मौजूदा लो प्रेशर एरिया बिहार एवं पश्चिम बंगाल के बार्डर पर स्थित है। यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर खिसक रहा है। जैसे-जैसे यह पश्चिम की ओर खिसकेगा उसका प्रभाव झारखंड पर बढ़ता जाएगा। देर रात झारखंड तक यह सिस्टम झारखंड पर प्रभावी रहेगा। इस दौरान झारखंड तेज हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है।