Live Dastak

जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बहादूपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप सम्मान दिए जाने पर आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने कहा की आज झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में भाजपा के ही कार्यकर्ताओ द्वारा आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा। झारखंड आदिवासी बाहुल राज्य है और राज्य के मुख्यमंत्री भी आदिवासी है परंतु उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के आदिवासियों के सम्मान में कुछ नही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!