Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो/जरीडीह : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाँधडीह में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के द्वारा विधायक फंड से दुर्गा मंदिर परिसर में सेड निर्माण कार्य का जरीडीह कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने गुरुवार की देर रात शुभारंभ करवाया।

इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में विधायक कुमार जयमंगल सिंह के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के विकास को लेकर हर स्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष देव कुमार जयसवाल, रामबिलास प्रजापति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!