
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने बुधवार को पंचायत सचिवालय में टीबी जागरूकता कार्यशाला के दौरान पंचायत की एक 16 वर्षीय टीबी मरीज मनिता कुमारी को गोद लिया। इसके साथ ही मुखिया पुष्पा देवी ने टीबी मरीज मनिता कुमारी को फूड पैकेट देकर प्रोत्साहित किया। वही कार्यशाला के दौरान वरीय चिकित्सा पर्वेक्षक रंजय कुमार सिंह ने पंचायत के लोगो को केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीवी से नियमित दवा के सेवन ओर उपर्युक्त खान पान से छुटकारा पाया जा सकता है बस लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। वही मुखिया पुष्पा देवी ने अपने पंचायत को टीवी मुक्त करने का संकल्प लेते हुए पंचायत के लोगो का हर स्तर पर सहयोग करने की बात कही। वही कार्यशाला के दौरान केनरा बैंक द्वारा पंचायत के किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरण हेतु आवेदन जमा किया गया। वही मुखिया पुष्पा देवी ने लोगो को साइबर ठगी को लेकर जागरूक भी किया।
मौके पर पंचायत सचिव संतोष नायक, पंचायत सचिव अरविंद कुमार स्वर्णकार, रोजगार सेवक बनफूल महतो, बिनोद महतो, लालती देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, स्वास्थ्य सहिया मूंगा देवी, गायत्री देवी, कविता देवी, सुमन देवी, सरजू सिंह, धीरज सिंह, कालाचंद सिंह, बंशीराम कुशवाहा, बबलू मिश्रा, केनरा पीताम्बर प्रसाद, रितेश कुमार सहित महिला पुरूष मौजूद रहे।