Live Dastak

कृष्णा दत्ता, लाइव दस्तक न्यूज़ झारखंड
बोकारो : बोकारो स्थित कार्यालय में मदर सावित्रीबाई फाउंडेशन ने कुपोषण मुक्त भारत अभियान के तहत मम्मा मिलेटस की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक एन बी महतो सह संस्थापक शशिकला देवी, संस्था के सदस्य बाल किशोर पासवान, रानी देवी, डॉ अशोक कुमार, सुनीता देवी, राजीव रंजन, प्रदीप कुमार, कपिल देव, श्याम सुंदर व दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर कर किया। इस दौरान संस्था द्वारा महिलाओं को रागी की मिठाई बनाने का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक एन बी महतो ने कुपोषण को दूर करने के लिए रागी, मड़वा आदि मोटे अनाज के महत्व को बताया। साथ ही लोगो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुपोषण मुक्त भारत अभियान के तहत मोटे अनाज से बने व्यंजन का नियमित सेवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज जो आज पूरी दुनिया में मिलेट्स, सुपर फूड के रूप में जानी जाती है, इसके चमत्कारिक फायदाओं की विस्तृत जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना एवं जागरूकता पैदा करना है। मिलेट्स जिसमें रागी (मड़वा) कोदो, कुटकी, बाज़रा, चिना, सावं, कंगनी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है जिसके नियमित सेवन से कई सारी बीमारियों से निजात मिलता है।

कार्यक्रम में मीना देवी, कंचन देवी, श्यामलता देवी, फूल कुमारी देवी, पूनम देवी, रूपानी कुमारी, पुष्पा देवी, गुड़िया देवी, अंजली देवी, सरिता देवी, हुलासी देवी, राम भजन साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!