Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला द्वारा बोकारो समाहरणालय के समीप धनबाद SDM द्वारा छात्र छात्राओं पर बर्बतापूर्वक कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री जितेंद्र गोस्वामी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला महामंत्री कुलदीप माहथा ने किया।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि धनबाद में छात्राओं तथा भाइयों पर जिस तरह एसडीम सुरेंद्र कुमार ने खुद लाठीचार्ज किया है उसका हम सभी कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं एवं दोषी अधिकारियों को अविलंब बर्खास्त करने का मांग करते हैं। धनबाद SDM द्वारा किये गये इस अकर्मण्य व्यवहार ने हमे व्रिटिश दिनों की याद दिला दी। अगर धनबाद SDM को अविलंब बर्खास्त नही किया गया तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में सड़क पर उतरेंगे और जरूरत हो तो सदन तक भी विरोध किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री जयदेव राय, जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, लीला देवी, चास नगर निगम निवर्तमान उप महापौर अभिनाश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित, सांसद प्रतिनिधि आर एन ओझा, महिला मोर्चा प्रमंडलीय प्रभारी प्रगति शंकर, अर्चना सिंह, भाजपा जिला मंत्री गौउर रजवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष फटिक दास, भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, पिंडराजोरा मंडल अध्यक्ष सनातन सिंह, सुनीता दास ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।

मौके पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मधु, सांसद प्रतिनिधि हरेराम मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवानंद महतो, भाजयुमो जिला मंत्री राज सिंह, मनोज पांडेय, प्रेम गिरी, शिवानंद वैदिया, कुमार प्रकाश, महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष झंटू दे, ललन शर्मा, हीरालाल मंडल, जीतू बाउरी, दिलीप केवट, इंद्रजीत दुबे, श्रीकांत राय, पंकज तिवारी, पिंटू महतो, कौशल मंडल, कृष्णा पांडेय, बुलेट सिंह, नितेश पांडेय, अमित कुमार, आलोक वर्मा, मिथलेश शरण, अभिषेक सिंह, संजीव झा, आकाश सिंह, गणेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!