
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत चिलगड्डा पंचायत में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जरीडीह मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सुगर, ब्लडप्रेशर सहित कई प्रारम्भिक जांच के साथ साथ कई तरह के स्वास्थ्य सम्बंधित परामर्श डॉक्टर प्रभात रंजन ने दिया। इस दौरान चिलगड्डा पंचायत से लगभग सैकड़ो महिला व पुरुषों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ मिला। बतादे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा 17 सियम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाये जाने का निर्देश दिया गया है जिसको लेकर जरीडीह मंडल में भाजपाइयों द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, जगत्तपति सिंह, हीरालाल महतो, मुखिया संतोष महतो, दिनेश महतो, सुजीत मंडल, भोला ठाकुर, तुलसी महतो, मदन महतो, भागीरथ महतो सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।