Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो/जैनामोड़ : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बोकारो जिला अंतर्गत जैनामोड़ दुर्गा मंदिर एवं मिश्रा साइड दुर्गा मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा शनिवार को मंदिरों के पुजारियों एवं गुरुजनों को समाज के प्रति योगदान देने के लिए अंगवस्त्र व नारियल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य पुजारी बैरागी पंडित, हरेंद्र आचार्य, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे ,रामप्रवेश तिवारी, कौशल पांडे, राजू झा, संजय मिश्रा, विकास पांडे, कौशल पंडित, धर्मेंद्र पांडे, कुश पांडेय पुजारियों ने सम्मान के बाद गौरवान्वित महसूस किया।

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में भी सोचती है। यह सम्मान का काम सिर्फ भाजपा ही सोच सकती है। उन्होंने कहा की हमारे देश में गुरूओं का बहुत सम्मान किया जाता है। क्योंकि गुरु ही है जो अपने शिष्य को गलत मार्ग से हटाकर सही रास्ते पर लाता है। पौराणिक काल से संबंधित ऐसी बहुत सी कथाएं सुनने को मिलती है जिससे ये पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति को महान बनाने में गुरु का विशेष योगदान रहा है। अर्जुन सिंह ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना के महामारी से जूझ रहा हैं। इस परिस्थिति में जो भी आगे बढ़ चढ़कर समाज के प्रति अपनी सेवा दे रहे है उसे भाजपा सम्मानित करने का काम करती है इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे प्रदेश में जगह जगह मठ मंदिरों में पुजारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव मिश्रा, मनोज सिंह, सुमन सिंह, विक्रम गोस्वामी, मेघनाथ गोसाई किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरबिन्द ठाकुर, बैजनाथ नायक, सुनिल सिंह, अम्बुज महतो, राजेश सिंह, कमल धीरज, विजय कुमार, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रतन विश्वकर्मा, सुरेश बर्णवाल, जगतपति सिंह, अंगद मिश्रा, केदार बरनवाल, भक्ति धर, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!