
जैनामोड़ : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तांतरी दक्षिणी पंचायत के तुपकाडीह में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगो के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया। कार्यक्रम के मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सभी कार्यकर्ता उन्हें शत शत नमन किया।
कार्यक्रम के मौके पर एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालचंद मरांडी, बालेश्वर मुर्मू, विक्रम गोस्वामी, जगदीश केवट, केदार महतो, नारायण सिंह, बासु दास, कमल धीराज, पिंटू अग्रवाल, सुधीर हंसदा, सुनील हसदा, विजय कुमार, बबलू कुमार, विकास गुप्ता, कृष्णा सिंह, राजेंद्र महतो, हुलास औहदार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।