
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 नवम्बर को जिला मुख्यालय में राज्य के महागठबंधन के हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखंड कार्यकर्ताओ ने चर्चा कर हजारों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने पार्टी के सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को जिम्मेवारी देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार आगामी जिला मुख्यालय कार्यक्रम मे पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने का कार्य करे। हमारा लक्ष्य जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाना है।
मौके पर मुख्य रूप से जगतपति सिंह, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, केदार महतो, हीरालाल महतो, राजकुमार झा, पुष्पा देवी, सुनील स्वर्णकार, कमल सिंह, संतोष जयसवाल, मेघनाथ गोस्वामी, दिनेश ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।