
संवाददाता : समर साह
चक्रधरपुर : राज्य सरकार द्वारा जैक बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खाली पद पर नियुक्ति नहीं किए जाने से सरकारी कॉलेजों में इंटरमीडिएट की सीट नहीं बढ़ रही है। जिसके कारण राज्य के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उसके विरोध में चक्रधरपुर के पवन चौक पर भाजपा ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष समरेश सिंह नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य के हेमंत सोरेन सरकार से जल्द से जल्द जैक बोर्ड में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को भरने की मांग की।