Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद का 159वां जयंती मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से स्वामी विवेकानंद की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिए। कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा की स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। हमसभी युवा स्वामी विवेकानंद के बताए गए रास्ते चलने का संकल्प लेते है।

मौके पर भाजयुमो जरीडीह प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, कृष्णा कुमार, अरविंद कुमार महतो, पिन्टू महतो, शिवम साहू, राजकुमार जायसवाल,  शशिकांत प्रसाद, विकास कुमार गुप्ता, दिवाकर दुबे, सुमित जायसवाल, मिथलेश कुमार, सुबोध सिंह, गौतम सिंह, सुशील कुमार सिंह, संजय दुबे, राजकुमार प्रजापति सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!