
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भर्रा में चास नगर निगम की प्रत्याशी प्रिया ओझा ने सघन जनसंपर्क कर लोगो की समस्याओं को सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चास नगर निगम में एक शिक्षित जनप्रतिनिधि का होना बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा की जनसंपर्क के दौरान हमलोगों भर्रा में कुछ ऐसे लोगो के घरों में गए जो बिल्कुल ही ज्यादा गरीब है और जिनका अभी तक रासन कार्ड नही बन पाया है। कई लोग पीएम आवास के लाभ से वंचित है। बहुत सारे वृद्ध लोगो को पेंशन तक का लाभ नही मिल पाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चास नगर निगम अभी भी विकास से कोषों दूर है। उन्होंने क्षेत्र से के लोगो से जनसम्पर्क कर अपना आशीर्वाद देने की बात कही। इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष सह सोसल मीडिया महेंद्र कुमार ठाकुर मौजूद रहे।