
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तेतरियाडीह कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जरीडीह प्रखंड युवा कोंग्रेस की समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड कमेटी गठित करने के लिए कार्यकर्ताओ ने प्रस्ताव रखा। साथ ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के सभी पंचायतो में युवा कार्यकर्ताओ को जोड़कर पार्टी के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर जरीडीह प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष महादेव रवानी, बेरमो विधानसभा उपाध्यक्ष संजय महली, भीम दास, गौरव मिश्रा, सोनू राज, मनोहर महतो, विशाल रवानी, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार महतो, राघव सिंह, श्रीपद साहू, दिवाकर रवानी, विशाल आनंद ,सूरज कुमार मलाह सहिय युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।