Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : बोकारो परिसदन में मंगलवार को राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओ ने बोकारो जिला परिसदन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता रास नारायण सिंह ने किया। सभा मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बोकारो जिला के जितेंद्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद मनोनीत किया है। इस दौरान राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के प्रति राहुल प्रियंका गांधी सेना का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ संगठन के प्रति अपना कार्य कर रहा है। वही बोकारो जिला के जितेन्द्र यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश के हर एक जिला एवं क्षेत्रों के कोंग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा की राहुल प्रियंका गांधी सेना झारखंड के सभी क्षेत्रों में बूथ स्तर मे अधिक सशक्त होगा। इस दौरान कांग्रेसी नेता राजेश्वर सिंह यादव ने राहुल प्रियंका गाँधी सेना पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ कोंग्रेसी लाखन सिंह ने कोंग्रेस के राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

वरिष्ठ कांग्रेसी लाखन सिंह भोजपुरी सम्राट व सेवादल बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुुक्तक रूप से कहा कि राहुुुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस पार्टी को हर स्तर पर राहुल गांधी के हाथों को राज्य स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।

जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने बुके देकर किया स्वागत

बोकारो परिसदन में राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यक्रम में जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ अशोक कुमार मंडल ने राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि रंजन सिंह एवं बोकारो जिला के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव को बुके व माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ कोंग्रेसी अशोक कुमार मंडल ने कहा कि मैंने आजीवन पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा व आस्था के साथ कार्य किया हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आनेवले समय मे पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जनता के विश्वास को जीतने में सफल होगी।


मौके पर झारखंड प्रदेश पदाधिकारी सुदामा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अजित सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, जगदीश पांडे, महासचिव बेबी पासवान, सचिव मधु फिलिप, सत्येंद्र यादव, जितेन्द्र कुमार प्रवक्ता व प्रेम नाथ पासवान को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में वरीय कॉंग्रेस नेता अशोक कुमार मंडल, मुकेश चन्द्र बोस, नवीन मिश्रा, ईकबाल अंसारी, देवेंद्र तिवारी, बमजी, पंकज पाल व प्रिया ओझा समेत अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!