
संवाददाता : विजय कुमार साव
गोमिया/बोकारो : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल स्थित झारखंड बाजार के समीप दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत दो घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई सोमवार की दोपहर मोहम्मद खाईमुद्दीन अंसारी 50 वर्षीय अपनी पत्नी खनिजा फातिमा के साथ पैशन प्रो गाड़ी संख्याJH-0R1340 रामगढ़ से अपने घर साडम पूर्वी पंचायत चटनियां बागी जा रहे थे। इसी क्रम में तुलबुल के समीप अचानक विपरीत दिशा से आ रही महादेव मुर्मू की बाइक टीवीएस बाइक गाड़ी संख्या JH09-2657 से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। टक्कर से खाईमुदीन अंसारी व उसकी पत्नी एवं महादेव मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने गोमिया थाना एवं एंबुलेंस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र गोमिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया एवं दोनों घायलों को बोकारो बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के संबंध में गोमिया थाना के ए एसआई धारमल मांझी ने कहा सभी घायलों को एंबुलेंस से गोमिया हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने खनिजा फातिमा को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया।