
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ आजसू अवासीय कार्यालय में नवमनोनित पदाधिकारियो के स्वागत एवं पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अथिति पार्टी के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह एवं विशिस्ट अतिथि बुद्धिजीवी मंच केे जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र महतो, सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड सचिव अमर लाल महतो शामिल हुए।
कार्यक्र्म में निवर्त्तमान प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र महतो एवं निवर्त्तमान प्रखंड सचिव के द्वारा नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो व प्रखंड सचिव बासुदेव लहेरी को कार्यभार सौपा गया। वही प्रखंड में भावी कार्यक्रमों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो व प्रखंड सचिव बासुदेव लहेरी के द्वारा सभी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह ने नवमनोनीत प्रखंड पदाधिकारियो को दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान आजसू केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह ने प्रखंड के सभी नवमनोनीत प्रखंड पदाधिकारियो को बधाई देते हुए हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। वही बैठक में निर्णय लिया गया की 08 अगस्त शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस एवं प्रखंड स्तरीय सामाजिक न्याय मार्च की शुरुवात और 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने के साथ साथ प्रखंड में कोविड 19 से मृत व्यक्तियों की सूचि बनाने एवं पंचायत कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया।
पूर्व प्रखंड सह सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार महतो ने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान आजसू जरीडीह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो सह सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार महतो ने 21 साल तक जरीडीह प्रखंड में जिम्मेदारी दिये जाने पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का आभार जताते हुए सभी नव मनोनित प्रखंड पदाधिकारियो को बधाई देते हुए हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। वही पूर्व सचिव अमरलाल महतो ने सभी पदाधिकारियों प्रखंड में अपने अपने विभाग को जिम्मेदारी पूर्वक विस्तार करने की बात कही।
मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव हिमांशु महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मिलन महतो, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, गौरीशंकर महतो, छोटन सिंह, प्रवक्ता दसरथ साव, सह सचिव ओमप्रकाश नायक, सोसल मीडिया प्रभारी बासुदेव महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष खुदेश्वरी देवी, सचिव किरण सिंह, सिद्धस्वर मिश्रा, बीके मिश्रा, बजरंगी सिंह, लोकनाथ सिंह, गणेश प्रसाद, महेन्द्र महतो, बिजय महतो, बासुदेव महतो, रमेश प्रसाद, धनेश्वर सिंह, सुबोध कुमार महतो, नेपाल ठाकुर सहित सभी शामिल रहे।