Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में जरीडीह प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम रवानी एवं संचालन दिनेश ठाकुर ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमित्ति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बासुदेव मिश्रा, जिला मंत्री सुभाष चन्द्र महतो व जिला मंत्री जयनारायण मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने प्रखंड कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नव मनोनीत पार्टी के सदस्य एक दुसरे के बीच सामंजस बनाकर केंद्र के मोदी सरकार के विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आज केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यो से हमारे देश का नाम विदेशों में भी गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए अपने अपने प्रखंड व पंचायत में सभी मोर्चा का विस्तार कर बूथ स्तर पर पार्टी में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

मौके पर संजय सिंह, जगतपति सिंह, दिनेश महतो, विक्रम गोस्वामी, प्रखंड उपाध्यक्ष मेघनाथ गोसाई, सुनील कुमार मंडल, गोविंद टुडू, केदार महतो, शेखर सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, संतोष महतो, गोपाल नायक, सुभाष ठाकुर, सतीश राय, रथु लहेरी, शंकर ठाकुर सहित सभी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!