
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाँधडीह हाइ स्कूल मैदान में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जरीडीह ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पारा शिक्षक अजय कुमार नायक ने किया। उक्त बैठक में सभी संकुल के पारा शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी पारा शिक्षकों ने एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जरीडीह के पूर्व कमिटी को भंग कर नये कमिटी का गठन किया। जिसमें सर्व समिति से पारा शिक्षक अजय कुमार को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान आने वाले समय मे सरकार के विरुद्ध किये जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा में अध्यक्ष में अजय कुमार नायक, सचिव में अनूप कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष में बासुदेव कुमार, संगठन मंत्री में भोला राम रवानी, उपाध्यक्ष में राजेश कुमार, संरक्षक में ललन यादव, महेश्वर मुर्मू, राजेश कुमार व दीपक महतो को मनोनीत किया गया। इस दौरान अजय कुमार नायक ने मोर्चा के अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी का आभार जताते हुए। दिए गए दायित्व को हर सम्भव पूरा करने की बात कही।
मौके पर रंजीत कुमार साव, राम नारायण प्रसाद, गणेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार महतो, रंजीत कुमार मंडल, बासुदेव कुमार, सहदेव कुमार महतो, मो यूसुफ अंसारी, कुमार कुलदीप, राजेश कुमार, प्रेम चंद महतो, राजेश कुमार महतो, दुबराज कपरदार, अनूप कुमार प्रजापति, देव् कुमार महतो, कामेश्वर महतो, विशेश्वर नायक, संतोष कुमार महतो, भोलाराम रवानी, ललन यादव, प्रदीप कुमार महतो, मनेश राम हंसदा, अजित कुमार, तपन कुमार मंडल, विपत तारण मंडल सहित सभी मौजूद रहे।