Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर स्थित भाजपा आवासीय कार्यालय में जिला कार्यसमित्ति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि देकर नमन किये।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यसमित्ति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत में हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है, आज ही के दिन देश में गरीबों के उत्थान में तमाम अंत्योदय योजनाएं चलाई गई। वही भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98 वीं जयंती के अवसर पर ‘अंत्योदय दिवस’ की घोषणा की गई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही अंत्योदय का नारा दिया था. अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर तक आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों का उदय या विकास करना उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के एक सच्चे संस्थापक थे, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमसभी कार्यकर्ता उन्हें शत शत नमन करते है।

कार्यक्रम के मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो, भाजपा नेत्री टीना सिंह, जगतपति सिंह, सुनील मंडल, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री आनंद मुर्मू, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद टुडू, जगदीश केवट, शतीस चंद्र राय, आशीष पाल, जितेंद्र सिंह, श्रीकांत कुमार, उपेंद्र धर, अमित सिंह,विक्रम गोस्वामी, हीरालाल महतो, मेघनाथ गोसाई, पंचू महतो सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!