
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जैना पंचायत भवन में राष्टीय महिला कल्याण संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदस्य संजू देवी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा अनिता सिंह शामिल हुई। बैठक में जैना पंचायत में राष्ट्रीय महिला संघ के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से जैना पंचायत में संजू देवी को अध्यक्षा, सबिता देवी को महासचिव, बुधनी देवी को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष व सेवामती देवी को सदस्य पद की जिम्मेवारी दी गई।
बैठक के दौरान संघ की अध्यक्षा अनिता देवी ने सभी नवमनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए जैना पंचायत में अधिक से अधिक महिलाओं को संघ से जोड़कर संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर स्तर पर मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को लेकर महिलाओं में जागरूकता फैलाना है। संघ हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ी है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने संघ की अध्यक्षा अनिता सिंह के विचारों व संघ उद्देश्यों की सराहना की। मौके पर मधु रानी, इंद्रावती देवी, बेबी देवी, नीलू देवी, मनोरमा देवी, रीना देवी, ज्योति वर्णवाल, पुष्पा पाल, अनिता देवी, लता देवी, रिंकी देवी, चंपा देवी, रेखा देवी सहित दर्जनो महिलाये शामिल रही।