Live Dastak

बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत मल्हानटांड़ स्थित जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग पर महानंद मुर्मू चौक में प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को स्वर्गीय महानंद मुर्मू की 15 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम झामुमो नेता अजय किस्कु के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने शामिल होकर स्वर्गीय महानंद मुर्मू की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। साथ ही स्व महानंद मुर्मू की याद में मल्हानटांड़ स्थित खेल मैदान में कार्यकर्ताओ ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने मनोरंजन क्लब के खिलाड़ियों को फुटबॉल देकर खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि स्व महानंद मुर्मू समाज को एक सूत्र में पिरोह कर चलने का काम किए थे। उन्होंने हमेशा दूसरों का साथ दिया है।

कार्यक्रम के मौके पर अजय किस्कु,, मोहन मुर्मू, जादू चंद हेम्ब्रम, सोनू सोरेन, बाबूचंद मरांडी, तुलसी मरांडी, बाबूलाल हंसदा, अम्बिका देवी, लालू महतो, कार्तिक टुडू, शंकर शोरेन, बाबूचंद मुर्मू, महादेव मुर्मू, राजकुमार सोरेन, बैजनाथ मुर्मू, फुचु मुर्मू, प्रदीप सोरेन, रमेश सोरेन, रीता देवी, गीता देवी, बसंती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!