
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के समीप चांदो में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को भाकपा माले सदस्य खेलु कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचानन मंडल ने किया। बैठक में मुख्य रूप राज्य कमिटी सदस्य जे एन सिंह व जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर उपस्थित रहें। बैठक के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों ने बैठक कर चांदो में झारखंड मजदूर सभा (झामस) का गठन किया।
जिसमें बोकारो जिला अध्यक्ष में दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष में नरेश ठाकुर, सचिव गंगाधर महतो, उपसचिव में पंचानन मंडल, जगलाल सोरेन व कार्यकरिणी सदस्य में अभिबिलाश भगत, जब्बार अंसारी, भिखराज केवट, नित्यानंद महतो, इंद्रदेव महतो, फुलचाद घांसी, राजू महतो, महजिद अंसारी, हिरालाल रजवार, सुरेशराम गंझू, दिनेश सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने सभी नवमनोनित जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर संजय महतो,छूटू राम महतो, भुनेश्वर केवट सहित दर्जनों भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल रहे।