
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ के मिश्रा साइड स्थित श्री नर्मदेश्वर धाम में जनहित क्रांति मोर्चा ने अथक प्रयास कर दून्दी बाजार की रहने वाली पूजा की शादी सूरज कुमार से शुक्रवार को कराई। शादी पूरे रीति – रिवाज व मन्त्रोच्चार के साथ आचार्य धर्मेंद्र पंडित के द्वारा दोनो परिवारजनों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जनहित क्रांति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष रामकुमार मिश्रा उर्फ मस्तान मिश्रा ने बताया की सूरज कुमार व पूजा कुमारी दून्दी बाजार के रहनेवाले है सूरज कुमार ने पूजा कुमारी को विगत 4 साल पहले भगाकर बैंगलोर ले गया था जहाँ उन्हें एक बच्चा भी हुआ। वही लड़की के परिवारजनों ने सूरज से जब शादी करने को कहा तो वो साफ मनाकर दिया। जिसके बाद पूजा कुमारी के परिवारजनों ने जनहित क्रांति मोर्चा के रीता देवी को अपनी आपबीती बताई। जिसके उपरांत जनहित क्रांति मोर्चा के सदस्यों के काफी प्रयास से सूरज कुमार व उनके परिवारजनों ने शादी के लिए सहमति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य आमजनो की समस्याओं का समाधान करना है।
मौके पर अध्यक्ष रामकुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष राम स्वरूप मिश्रा, महामंत्री भुनेश्वर सिंह, असिमुददीन अंसारी, रेहाना खातून, सुरेश सिंह, मुनेजा खातून, रीता देवी, जहाना खातून, उषा देवू मदन कुमार, टीडी सिंह, सोनम देवी, शांति देवी, पुतुल देवी, सोना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, मंजू गोराई, ममता देवी, योगिता देवी, कंचन देवी, उषा देवी, सूरज कुमार, नीभा देवी, हरी महतो, अनिता देवी, मिना देवी, यशोदा देवी सहित सदस्य उपस्थित रहे।