
रिपोर्ट – कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को मदर सावित्रीबाई फाउंडेशन ने महिला शसक्तीकरण व कुपोषण को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला संस्था के संस्थापक नूनबाबू महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर महतो ने किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक नूनबाबू महतो, सह संस्थापक शशिकला देवी व जैना पंचायत के मुखिया आनंद महतो ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सुमित्रा देवी ने सभी को सम्बोधित करते हुए सावित्री बाई फुले के जीवनी के बारे में सभी को बताया। वही संस्था के संस्थापक नूनबाबू महतो ने महिला शसक्तीकरण को बल देते हुए सरकार के द्वारा महिलाओ के उत्थान व स्वावलम्बन को लेकर चलाये जा रहे योजनाओ के बारे में सभी को बताया। साथ ही उन्होंने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर हर स्तर पर मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें पंचायत स्तर पर घर घर जाकर महिलाओं को उनके हक व अधिकार को लेकर जागरूक करने की जरूरत हैं। इसके आलावे समाज के लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक करना हमारे संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज के इस प्रदूषित वातावरण में लोग फ़ास्ट फूड का सेवन कर लगातार कुपोषण के शिकार हो रहे है। संस्था के सभी सदस्यों को लोगो को पोष्टिक भोजन के बारे में भी बताना हैं। साथ ही फ़ास्ट फ़ूड खाने पर लोगो को हो रहे शारिरिक नुकसान को लेकर जागरुक करने की बात उन्होंने कही।
मौके पर मुख्य रूप से सुनीता प्रसाद, मिनोति महतो, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी, देवांश रत्नाकर, संतोष कुमार, शशिभूषण झा, उत्कर्ष झा, प्राण महतो, तरनी तांती, हरेंद्र नाथ महतो, लखन प्रसाद रजक, मो अजीज अंसारी, भोला प्रसाद महतो, संजय कुमार, राजू रजवार सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।