Live Dastak

बोकारो : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, खेल – कूद, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन का स्वागत बुधवार को जैनामोड़ स्थित फोरलेन चौक में झामूमो प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी व आजाद अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी को अपार समर्थन हर एक समुदाय के लोगो से मिल रहा है और उनकी जीत निश्चित है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में जो विकास हुआ है व दिवंगत शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के नेतृत्व में डूंमरी में विकास हुए विकास कार्यो को देखते हुए डुमरी की जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत का आशीर्वाद देगी।

मौके पर झामूमो वरीय जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य मोहन मुर्मु, समर मुंडा, बाबूलाल हासदा, जयंत प्रकाश, शंकर मरांडी, अशोक मुर्मू, राजाराम सोरेन, तुलसी मरांडी, जगदीश मरांडी, बाबूचांद सोरेन, शंकर सोरेन, फुलेश्वर मुर्मू, आशिक अंसारी, खलील अंसारी, मो अकबर अंसारी, सफीक अंसारी, जावेद अंसारी, अतुल रजवार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!