
बोकारो : भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं संग बुधवार को जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत स्थित सुदूर गांव भूटकाटांड़ निवासी इसरो के सीनियर टेक्निकल एसिस्टेंट (वरीय तकनीकी सहायक) शिव शकंर बेसरा का एवं उनके माता पिता का उनके पैतृक आवास पहुंचकर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। बतादे की चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग होने के बाद शिव शंकर बेसरा बेलडीह स्थित पैतृक आवास में अपनी मौसी के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार को बेंगलुरु से सीधे गाँव पहुंचे है। वही जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जरीडीह प्रखंड के रहने वाले शिव शंकर बेसरा ने इसरो में सेवा देते हुए इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है हमसभी शिव शंकर बेसरा के माता पिता को नमन् करते हुए बधाई देते है।
मौके पर संतोष कुमार महतो, विश्वनाथ मुर्मू, दिनेश कुमार महतो, मदन कुमार महतो, भोलानाथ ठाकुर, काशीनाथ सोरेन, अयोध्या प्रसाद हेंब्रम, पूरनचंद्र मंडल, सुनील केवट, जितेंद्र महतो सहित ग्रामीण मौजूद रहे।