
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के खुटरी में भाजपा एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन के नेतृत्व में शनिवार को केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत बुके व अंगवस्त्र देकर किया। इस दौरान मुख्य रूप से बोकारो विधायक विरंचि नारायण उपस्थित रहे। बतादे की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में जनसम्पर्क करने डुमरी जा रहे थे उसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि डुमरी में यशोदा देवी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगी। डुमरी की जनता इस बार बदलाव का मूड बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एनडीए ने रामगढ़ उप चुनाव में इस ठगबंधन सरकार को हराया था उसी प्रकार डुमरी में भी एनडीए रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर इतिहास रचने का काम करेगी।
मौके पर जिला मंत्री बालेश्वर मुर्मु, नारायण मरांडी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, आनंद मुर्मू, मंतोष सोरेन, लालचंद मरांडी, जानकी कोड़ा, अनिल मुर्मू, मनोज मुर्मू, नंदकिशोर किसकु, जितेंद्र मुर्मू, ज्योति लाल सोरेन, दुर्गा टुडू, सुखनाथ मुर्मू ,सुरेंद्र मरांडी, गुलशन मरांडी, मणिलाल मरांडी, मुन्ना सैंडिल, मंगल सोय, अशोक टुडू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।