
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़ बालीडीह पंचायत के पंचायत सचिवालय में जरीडीह प्रखंड के पंचायत सचिव भरत किशोर महतो के सेवानिवृत्त होने पर उप मुखिया प्रतिनिधि सौनु कुमार के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत की मुखिया माना देवी, उप मुखिया अंजू देवी व नव पदस्थापित पंचायत सचिव तन्नू प्रिया मिंज ने पंचायत समिति सदस्त व वार्ड सदस्यो संग बुके व सोल देकर उनको सम्मानित कर उपहार देकर उनकी भावभीनी विदाई की। इस दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत में उनके क्रिया कलापो पर बारी बारी सभी ने अपने विचार साझा कर भावुक हुए।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य विनीता देवी, नसीमा खातून, कमल दास, सारिका मंडल, रिंकी देवी, प्रतिमा देवी, सायमा खातून, गीता देवी, मांगन कपरदार सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।