Uncategorized
रिपोर्ट : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित भामाशाह धर्मशाला में बोकारो तैलिक कल्याण समति के द्वारा बुधवार को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला अध्यक्ष सहदेव साव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता […]
कार्यक्रम झारखंड बोकारोसंवाददाता : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित झारखंड होटल में जनहित क्रांति मोर्चा की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा उर्फ मस्तान मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भुनेश्वर सिंह ने किया। बैठक के दौरान […]
कार्यक्रम झारखंड बोकारोरांची : राज्यसभा सांसद खीरु महतो जदयू प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध दूसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान जदयू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो ने सभी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ निर्विरोध नवनिर्वाचित सह […]
झारखंड रांची राजनीतिकृष्णा दत्ता, Live दस्तक न्यूज़ झारखंड कसमार प्रखंड के जामकुदर में सुवर्णवनिक कल्याण समिति की एक बैठक विजय चंद्र दे के नेतृत्व में रविवार को रखी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुद्धिजीवी […]
कृष्णा दत्ता, Live दस्तक न्यूज़ झारखंड कसमार प्रखंड के जामकुदर में सुवर्णवनिक कल्याण समिति की एक बैठक विजय चंद्र दे के नेतृत्व में रविवार को रखी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुद्धिजीवी […]
जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटरी पॉलिटेक्निक के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मारने से मानगो गाँव के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेश की मदद से जैनामोड़ रेफ़रल अस्प्ताल ले जाया […]
जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटरी पॉलिटेक्निक के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मारने से मानगो गाँव के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेश की मदद से जैनामोड़ रेफ़रल अस्प्ताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता गोविंद टुडू व मंतोष सोरेन ने सदर अस्पताल चास पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। साथ ही डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज करने की बात कही।
बोकारो : कृष्णा दत्ता बोकारो : तीन दिनो से हो रही बारिश के कारण जैनामोड फुसरो मार्ग खुटरी ठाकुरटाड गांव से बालीडीह ओधौगिक क्षेत्र जाने वाली मुख्य पथ भुटकुरु के गुुुुमदीडीह के बीच बारिश के पानी मे मिट्टी कटने के कारण बह गया। पथ ढहने […]
बोकारो : कृष्णा दत्ता
बोकारो : तीन दिनो से हो रही बारिश के कारण जैनामोड फुसरो मार्ग खुटरी ठाकुरटाड गांव से बालीडीह ओधौगिक क्षेत्र जाने वाली मुख्य पथ भुटकुरु के गुुुुमदीडीह के बीच बारिश के पानी मे मिट्टी कटने के कारण बह गया। पथ ढहने के कारण फिलहाल इस मार्ग से दोनो गांवो का संपर्क टुट गया है। ऐसे मे लोगो को कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है।इधर ग्रामीणो की सुचना पर जरीडीह बीडीओ उज्जवल कुमार सोरेन ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान बीडीओ सोरेन ने कहा कि पथ में आवागमण को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करवा दिया जाएगा ताकि आवागमण मे लोगो को परेशानी न हो। कहा की मनरेगा य 15 वित्त की योजना से क्षतिग्रस्त पथ का निर्माण करवाने का काम किया जाएगा।
मौके पर क्रांग्रेस नेता निरंजन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि दशरथ साव, मुखिया लीलावती देवी, दिलीप महली, पंसस अंबिका देवी, सूरजन मरांडी, मनिंदर हेंम्ब्रम, धनेश्वर सोरेन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
पथलगड्डा : विवेक सिंहा चतरा : पत्थलगड्डा प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के ग्राम जोरी के डुमरिया त्तांड में भुईयां टोला में बने चापानल वर्षों से विभागीय उदासीनता के कारण हरिजन टोला में पिछले एक साल से चापाकल खराब पड़ा है। जिसके कारण टोला में निवास […]
पथलगड्डा : विवेक सिंहा
चतरा : पत्थलगड्डा प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के ग्राम जोरी के डुमरिया त्तांड में भुईयां टोला में बने चापानल वर्षों से विभागीय उदासीनता के कारण हरिजन टोला में पिछले एक साल से चापाकल खराब पड़ा है। जिसके कारण टोला में निवास करने वाले लोगों को एक किलोमीटर जाकर पानी लाते है जिससे पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस ओर प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं हैं। मामूली मरम्मत के अभाव में बेकार चापाकल बनाने के लिए टोले के लोग स्थानीय जनपतिनिधियो से कई बार गुहार लगा चुके है, पर बनाने की पहल किसी ने नही की।
वहीं ग्रामीण महिला फूलमती देवी ने बताया कि पिछले एक साल से चापाकल खराब पड़ा है, पर इसकी सुध लेने के लिए किसी के पास समय नही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से खराब चापाकल बनवाने की गुहार लगाई है। मौके पर सुनीता देवी, मोकुजली देवी, नगिया देवी, सोनी देवी, आशीष कुमार, संदीप राम सहित सभी ग्रामीण शामिल थे।
चक्रधरपुर : संजय मोदक चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्र में जड़ी-बूटी बेचने वाले दो भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल […]
चक्रधरपुर : संजय मोदक
चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्र में जड़ी-बूटी बेचने वाले दो भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को रेफर कर दिया गया। घायलों में 35 वर्षीय धर्मेंद्र राठौर और 24 वर्षीय दीपक राठौर शामिल हैं। यह दोनों युवक बिहार राज्य के औरंगाबाद के कुटुंबा निवासी हैं। बताया जाता है की दोनों भाई चक्रधरपुर के रांगामाटी में रह कर जड़ीबूटी बेचने का काम करते हैं।
गुरुवार की दोपहर करीबन एक बजे रांगामाटी से पल्सर बाइक में सवार होकर दोनों भाई चक्रधरपुर जा रहे थे, तभी सोनुवा चक्रधरपुर सड़क के महुआ पेड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। बाईक चालक धर्मेंद्र राठौर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में उपचार के बाद चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दुर्घटना में घायल दीपक राठौर का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
हज़ारीबाग : मिथिलेश राणा हजारीबाग : कटकमसांडी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा प्रमुख तथा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ग्रामीणों की आस एवं मनरेगा से विकास अभियान का एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया […]
हज़ारीबाग : मिथिलेश राणा
हजारीबाग : कटकमसांडी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा प्रमुख तथा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ग्रामीणों की आस एवं मनरेगा से विकास अभियान का एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
1. नियमित रोजगार दिवस का आयोजन
2.नियमित ग्राम सभा का आयोजन 3. इच्छुक सभी परिवारों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराना
4. महिला एवं अनुसूचित जाति कोटी के श्रमिकों की भागीदारी में वृद्धि
5. प्रति परिवार औसतन मानव दिवस में वृद्धि
6. जॉब कार्ड निर्गत एवं नवीनीकरण 7. जॉब कार्ड का सत्यापन
8. प्रत्येक गांव टोला में हर समय औसतन 5 से 6 योजनाओं का क्रियान्वयन
9. पूर्व में चली आ रही पुराणी जनाओं का पूर्ण करना
10. प्रत्येक ग्राम पंचायत में पर्याप्त योजनाओं की स्वीकृति
11. शत प्रतिशत महिला मेट का नियोजन
12. NMMS के माध्यम से मेट के द्वारा मजदूरों की उपस्थिति अपलोड करना जीआईएस आधारित प्लानिंग
13. सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाए गए मामलों का निष्पादन तथा राशि की वसूली का होना है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का मनरेगा व ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास अभियान पर एक दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाना है वैसे गांव टोला जहां योजनाएं पर्याप्त स्वीकृत नहीं है उन सभी गांव या टोला के लिए वार्षिक कार्य योजना कैलेंडर के अनुसार योजना की स्वीकृति हेतु ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित करनी है। स्वीकृति एवं चालू योजनाओं का दीवार लेखन ग्राम पंचायत व कलस्टर स्तरीय रोजगार दिवस आयोजित करना है।रोजगार दिवस में आए मामलों का निष्पादन हर गांव टोला में ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास कार्यक्रम आयोजित करना। नियमित ग्राम सभा का आयोजन करना 100 दिनों का काम करने वाले परिवारों को सम्मानित करना तथा अन्य परिवारों को प्रेरित करना कार्यों को सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के एक दिवसीय कार्यशाला में प्रखंड के प्रमुख श्रुति पांडे सभी पंचायतों के ग्राम प्रधान वा मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, राम कुमार मेहता, लीलो सिंह भोक्ता, शेर मोहम्मद खान, दिलीप राम, सरिता देवी, रेखा देवी जनप्रतिनिधि तथा मनरेगा के बीपीओ अफरोज, पंकज सिंह, जेई सुमंत कुमार, बिट्टू कुमार, रोजगार सेवक लखन रविदास, मनोज कुमार, अनंत कुमार, कामेश्वर पांडे, अफजल हुसैन, मुक्ति लाल रवि, दीपक रविदास, प्रिया रंजन, मोहम्मद परवेज रविदास, अमित कुमार, विधायक प्रखंड समन्वयक मिथिलेश राणा, जेएसएलपीएस की महिला दीदी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य संयुक्त रुप से भाग लिए।
चक्रधरपुर : संजय मोदक चाईबासा : सोना सोबरन योजना के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के 47,240 परिवारों को साड़ी-धोती या लूंगी दिया जाएगा। इस योजना का वितरण कार्य गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने सामुदायिक भवन मंडलसाई में किया। जहां पर उपस्थित राशन कार्डधारियों को साड़ी-धोती […]
चक्रधरपुर : संजय मोदक
चाईबासा : सोना सोबरन योजना के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के 47,240 परिवारों को साड़ी-धोती या लूंगी दिया जाएगा। इस योजना का वितरण कार्य गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने सामुदायिक भवन मंडलसाई में किया। जहां पर उपस्थित राशन कार्डधारियों को साड़ी-धोती बांटा गया। इस दौरान पंचायत के स्वीकृत दस लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।
मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सोना सोबरन योजना की शुरुआत 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुरुजी शिबू सोरेन द्वारा किया गया था। यह योजना गुरुजी के माता पिता के नाम से शुरु की गई है। योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य है कि गरीबों को खाने के लिए जिस तरह अनाज सरकार दे रही है, उस तरह पहनने के लिए कपड़ा भी मिले। उसी योजना को पुनः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है, ताकि झारखंड के गरीब आदिवासी और मूलवासी को इस योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर कोलचोकड़ा मुखिया तबिता कुजूर, केंदों मुखिया शांति देवी, एजीएम मनोज कुमार सिंहा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिला सचिव राम प्रताप बर्मन, अमर साव, अशोक दास, प्रताप मिश्रा समेत काफी संख्या में डीलर और लाभुक उपस्थित थे।
गोमिया : विजय साव बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 सितंबर की सुबह की घटना बताई जा रही है। युवक की पहचान 21 वर्षीय छात्र रमेश कुमार के रूप में हुई रमेश का घर बोकारो थर्मल 6 यूनिट एरिया का निवासी बताया […]
गोमिया : विजय साव
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 सितंबर की सुबह की घटना बताई जा रही है। युवक की पहचान 21 वर्षीय छात्र रमेश कुमार के रूप में हुई रमेश का घर बोकारो थर्मल 6 यूनिट एरिया का निवासी बताया जाता है। घटना के संबंध में उसके चाचा ने बताया वह दोनों पुल से गुजर रहे थे। कई जगह पुल की सिलेप छतिग्रस्त थी पुल पार करने के दौरान वह टूटे हुए सिलेप से नीचे नदी में गिर गया। दो दिनों से हो रही बारिश के तेज बहाव के कारण अपने आप को संभाल नहीं सका और नदी में बहता चला गया नीचे उतर कर मदद के लिए हल्ला करने लगा और अपने भतीजे को बचाने की कोशिश की किंतु सफल नहीं हो सका।
वही रमेश के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था एवं केवी कॉलेज में अध्ययनरत था। उसके पिता सुरेश राम राजमिस्त्री का काम करते हैं इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है और उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस एवं परिजन ग्रामीणों के सहयोग से शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
गोमिया : विजय साव बोकारो : गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर स्थित देवीपुर पंचायत भवन में भाजपा ने बुधवार को सेवा और समर्पण पखवाड़ा मनाया। सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान चितरंजन […]
गोमिया : विजय साव
बोकारो : गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर स्थित देवीपुर पंचायत भवन में भाजपा ने बुधवार को सेवा और समर्पण पखवाड़ा मनाया। सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान चितरंजन साव की अध्यक्षता में 125 बुजुर्ग एवं महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं मंच का संचालन घनश्याम डे ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि में भाजपा बोकारो विधायक सह झारखंड भाजपा विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण एवं विशिष्ट अतिथि में भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विरंचि नारायण ने अपने संबोधन में कहा ओबीसी मोर्चा के केंद्र मंत्रिमंडल में ओबीसी मोर्चा के लोगों को शामिल किया गया है मेडिकल नीट में आरक्षण दिया गया। केंद्र में और राज्य में ओबीसी मोर्चा के बहुत सारे वरीय नेता गन है और हम सभी ओबीसी से ही आते हैं आगे कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गई। जिस कारण विकास की गति रुक गई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मण नायक, अनिल स्वर्णकार, चंदना डे, मोहन राम, लाल बाबू शर्मा रंजीत गुप्ता राजेश बरनवाल विशाल चौहान, युवा मोर्चा जिला मंत्री विनोद यादव, जिला महामंत्री विनोद पासवान, विजयानंद पटवा, अमन कुमार, गोमिया युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव, साड़म मंडल उपाध्यक्ष तामेश्वर प्रजापति, अटल हलधर, शीला रानी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Weather Alert रांची : चक्रवाती तुफान गुलाब का प्रभाव झारखंड में देर रात से शुरू हो जाएगा। देर रात से झारखंड में तेज बारिश शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के फोरकॉस्ट अफसर अभिषेक आनंद ने बताया कि मौजूदा लो प्रेशर एरिया बिहार एवं पश्चिम […]
Weather Alert
रांची : चक्रवाती तुफान गुलाब का प्रभाव झारखंड में देर रात से शुरू हो जाएगा। देर रात से झारखंड में तेज बारिश शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के फोरकॉस्ट अफसर अभिषेक आनंद ने बताया कि मौजूदा लो प्रेशर एरिया बिहार एवं पश्चिम बंगाल के बार्डर पर स्थित है। यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर खिसक रहा है। जैसे-जैसे यह पश्चिम की ओर खिसकेगा उसका प्रभाव झारखंड पर बढ़ता जाएगा। देर रात झारखंड तक यह सिस्टम झारखंड पर प्रभावी रहेगा। इस दौरान झारखंड तेज हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है।
रांची डेस्क रांची : खूंटी के तपकरा थानेदार विक्की ठाकुर समेत दो को 10 हजार घूस लेते एसीबी ने बुधवार को दबोचा लिया। गिरफ्तार विक्की ठाकुर 2018 बैच के दारोगा है। वर्तमान में वह खूंटी जिला के तपकारा ओपी में प्रभारी के पद पर पदस्थापित […]
रांची डेस्क
रांची : खूंटी के तपकरा थानेदार विक्की ठाकुर समेत दो को 10 हजार घूस लेते एसीबी ने बुधवार को दबोचा लिया। गिरफ्तार विक्की ठाकुर 2018 बैच के दारोगा है। वर्तमान में वह खूंटी जिला के तपकारा ओपी में प्रभारी के पद पर पदस्थापित थे। वहीं, एसीबी टीम ने थाना में पदस्थापित एक एएसआई पंकज चौधरी को भी पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार थानेदार विक्की ठाकुर के कहने पर पंकज चौधरी शिकायतकर्ता पार्वती देवी से पैसे ले रहा था। जैसे ही पार्वती देवी ने 10 हजार रुपये पंकज के हाथ में दिया, ACB ने उसे दबोच लिया। दोनों को एसीबी की टीम ने आज दोपहर करीब 2 बजे कार्रवाई करते पकड़ा है।